संविधान दिवस पर हुआ विशेष सत्र का आयोजन ….

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :– यूपी की राजधानी लखनऊ में  संविधान दिवस के अवसर पर विधानमंडल ने विशेष सत्र बुलाया । इस दौरान विधान सभा में सुचना विभाग के द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमे इस अवसर पर सीएम योगी आदित्य नाथ ने फीता काट कर  प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विधान सभा के बाहर कलाकरो ने रंगारंग कार्यक्रम का मंचन किया. इस दौरान  मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में  बताया  कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अंगीकार किया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया।

आज संविधान लागू हुए 70 साल  पूरे हो गए हैं ये देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इन वर्षों में देश का लोकतंत्र दिन प्रति दिन मजबूत होता चला गया । इसके पहले विशेष सत्र में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। उन्होंने संविधान की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही संविधान प्रदत्त मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाई। आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 नवंबर 2015 को मुंबई में संविधान के महान शिल्पकार डॉ0 भीमराव आंबेडकर की स्मृति में 26 नवंबर को भारत के संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

Posted By :- Ankush Pal