सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

UP Special News

लखनऊ (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा | अखिलेश यादव ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है | उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पर्यटन मंत्री की बात ना करें, ये कब किसके साथ पर्यटन करते हैं कोई नहीं जान सकता | ये हमें मैनपुरी उपचुनाव जिता रहे थे |  इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा |

सपा प्रमुख ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज़म खान व उनके परिवार का उत्पीड़न इस लिए किया जा रहा है कि वो समाजवादी पार्टी के नेता हैं |  कानपुर के विधायक से मैं मिलने गया तो उसका दूसरे जेल में ट्रांसफर कर दिया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सारस पक्षी के साथ वायरल होने वाले आरिफ भी मौजूद रहे.

अखिलेश यादव ने कहा कि अमेठी के आरिफ से सरकार ने सारस छीन लिया गया. क्योंकि मैं उससे मिलने चला गया था |  सरकार ने सारस को कैद कर दिया. पहले वो खुले में था |  अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि पक्षी को नहीं छोड़ रहे, कैद कर दे रहे हैं. हम आप को क्या छोड़ेंगे?

सपा प्रमुख ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान को खत्म करने का काम कर रहे हैं |  लोकतंत्र की बातें करते हैं, काम संविधान के खिलाफ करते हैं |  उन्होंने कहा कि योगी होकर भी मुख्यमंत्री झूठ बोलते हैं | उन्होंने कहा कि मैंने एक हजार एकड़ में 1 लाख 36 हज़ार पेड़ लगाए. इन्होंने 150 करोड़ पेड़ कहा लगाए? इससे बड़ा झूठ क्या हो सकता है | 

Published By :- Vishal Mishra