सरकारी जमीन पर भू माफिया बना रहे “आलीशान आशियाना”….

UP Special News

लखनऊ(जनमत): उत्तर प्रदेश में जहाँ सरकार भूमाफियों की धरपकड़ के लिए भू माफिया एक्ट लगाने की बात करती है, वहीँ दूसरी और सरकार के सभी दावे निराधार और बेबुनियाद नज़र आ रही है और कहीं न कहीं सरकार दे दावो की पोल खोलती नज़र आ रही है|

 

 

वहीँ सरकार के नाक से नीचे ही बंज़र में दर्ज रकबा अब भू माफियाओं का ठिकाना बनता जा रहा है वहीँ सरकार और प्रशासन इस और ध्यान तो देना दूर किसी प्रकार से अवैध निर्माण को रोकने के लिए भी कोई जेहमत नहीं उठा रही है|

 

 

ताज़ा मामला उन्नाव जिले के गाँधी नगर स्थित बेशकीमती बंजर भूमि पर एक शिक्षा माफिया ने अवैध कब्जा कर नगर पालिका परिषद् उन्नाव को करोंडो रूपये का चुना लगाया| सत्ता का संरक्षण प्राप्त शिक्षा माफिया की ओर से पालिका सहित जिला प्रशासन आखें फेरे हैं|

 

 

ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद् उन्नाव के मोहल्ला गाँधी नगर में बंजर भूमि संख्या (2221) रकबा (0.063) हैं| भूमि संख्या (2222) रकबा (0.0126) हैं| भूमि संख्या(2232) रकबा(0.013) हैं| एव पुरानी पती भूमि संख्या(2228) रकबा(0.069) हैं| कुल भूमि एक बिघा पर शिक्षा माफिया ने अवैध कब्जा कर रखा हैं तथा स्कूल के प्लेग्राउंड के रूप में प्रयोग कर रहा हैं|

 

 

जबकि उक्त बंजर भूमि से जल निकासी की नाली एव आवागमन हेतु सार्वजनिक मार्ग था परन्तु शिक्षा माफिया दवरा अवैध रूप से बंजर भूमि पर कब्ज़ा करने के लिए उठया गया|

 

 

 

 

बाउंड्री से जल निकासी का नाला एव सार्वजनिक मार्ग बंद हो गया हैं जिससे पीछे के घरों में रहने वालो को हमेशा जल भराव का सामना करना पड़रहा हैं|

 

 

मोहल्ला गाँधी नगर निवासी संजय पल, बलराम, कश्यप, मनोरमा कश्यप, संतोष कुमार, शशि पटेल, हरीशचंद्र, ममता, आदि लोगो ने जिलाधाकरी, ससाद सहित मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र देकर शिक्षा माफिया द्वारा कब्जा की गई डेढ़ करोंड रूपए मूल्य की भूमि से अवैध कब्ज़ा हटा बंजर भूमि मुक्त करने की मांग की|

 

ये खबर कई बार मीडिया मै आने के बाद भी उन्नाव जिला प्रशासन ने इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की है | जिला प्रशासन अभी भी इस शिक्षा माफिया की ओर से अपनी आखे बंद कर रखी है| जब की इस की शिकायत मुख्मंत्री तक हो चुकी है पर अभी भी इस शिक्षा माफिया पर जिला प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रही है| उल्टा जिला प्रशासन शिक्षा माफिया को संरक्षण दे रही है| वही इस शिक्षा माफिया से मोहल्ला गाँधी नगर के लोग डरे हुए है और न्याय पाने की उमीद से प्रशासन की तरफ़ टकटकी लगाये बैठे है

 अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com