देश की सबसे महंगी “कार” के मालिक बने बॉलीवुड “सिंघम”

मनोरंजन

मनोरंजन(जनमत): बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है| वही उनकी पत्नी बॉलीवुड की बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री है जिन का नाम काजोल  हैं। बॉलीवुड में जहा अभिनेता अपने इस्टाइल को लेकर खासा चर्चो में रहते है| अजय देवगन हमेशा अपनी सादगी के लिए पहचाने जाते है वही अजय एक बर फिर सुर्खियों मै आये है इस बार अजय ने भारत की सबसे महंगी एसयूवी(suv) कार खरीदी है।

जब की अजय के पास एक से बढ़ कर शानदार लग्जरी कारें हैं, जिनमें मर्सडीज बेंज W115 220डी, मिनी कूपर, BMW Z4, रेंज रोवर वोग जैसे कारें  शामिल हैं। अभी कुछ समय पहले ही अजय ने अपनी पत्नी काजोल को एक लग्जरी एसयूवी ऑडी क्यू7 भी तोफे में दिया था। अजय ने अभी जल्दी में रॉल्स रॉयल कलिनन (Rolls Royal Kalinon) खरीदी है। सूत्रों के मुताबिक अजय  ने कुछ माह पहले ही कलिनन का ऑर्डर दिया था| आप को पता होगा कि रॉल्स रॉयस अपनी कस्टमाइज्ड कारों के लिए जानी जाती है। इस कार की बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये से शुरू है। अजय देवगन ने कलिनन का गहरे रंग का शेड खरीदा है।

(रॉल्स रॉयल कलिनन का रजिस्ट्रेशन)

रॉल्स रॉयल कलिनन की ख़ासीयत

रॉल्स रॉयल कलिनन में 6.8 लीटर का ट्विन चार्जर वाला वी12 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 560 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशऩ मिलता है और यह फोर व्हील ड्राइव है। इस कार में ऑल व्हील स्टीयरिंग सिस्टम भी है, जिससे कम सपीड पर टर्निंग रेडियस घटाने में मदद  मिलती है, जबकि हाई स्पीड पर कार को स्टैबिलिटी देता है। रॉल्स रॉयल कलिनन 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 5 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटा है।

इसमें एयर सस्पेंशन के साथ 360 डिग्री कैमरा सिस्टम लगा है। अभिनय के अलावा अजय देवगन निर्देशन और प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी  हाथ आजमा रहे हैं। नशीले आंखे और दमदार आवाज वाले अजय देवगन के कई यादगार फिल्में दी। कॉमेडी हो या एक्शन फिल्में ने अजय ने कोई ऐसा जोन नहीं छोड़ा जिसमें उन्होंने हाथ ना आजमाया हो|

अमिताभ चौबे

chaubeyamitabh0@gmail.com