दंगाईयों का मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें दम होगा: सीएम

सीएम योगी का साया ….. आखिर क्यों हुआ पराया….

UP Special News

गोरखपुर (जनमत) :- कभी योगी आदित्यनाथ के लिए मरमिटने वाले और हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह पर गोरखपुर जिले की पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी ….. हिन्दू युवा वाहिनी भारत और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने फेसबुक पर एक दूसरे संगठन पर कटाक्ष किया था सबसे बड़ी बात तो यह रही की पोस्ट करने वाले और उसकी प्रतिक्रिया जाहिर करने वाले दोनों एक ही मुहल्ले और दोनों का घर अगल बगल है हिन्दू युवा वाहिनी मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार और हिन्दू युवा वाहिनी भारत के महानगर गोरखपुर के संयोजक चन्दन विश्व कर्मा आपसमे फेसबुक पर कमेंट और एक दूसरे संगठन के प्रति जबाब सवाल को लेकर बीती रात बवाल हो गया जिसमे पुलिस ने दोनों पक्षों को थाणे ले गयी. जहाँ दोनों पक्षों में सुलह हो गयी.

वहीँ हिन्दू युवा वाहिनी भारत का आरोप  है की हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष से जबरियन तहरीर हिन्दू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ता के खिलाफ लेकर सलाखों के पीछे भेज दिया जब इसकी जानकारी हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह को लगी तो अपने समर्थको के साथ राजघाट थाने पहुंच गए और हिन्दू युवा वाहिनी भारत के बंद कार्यकर्ता को छुड़ाने की मांगकरने लगे पुलिस ने मांग कर रहे सुनील सिंह सहित उनके कार्यकर्ताओ पर जमकर लाठिया भाजी और भीड़ को तीतर बित्तर कर दिया. साथ ही हिन्दू युवा वाहिनी भारत के अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओ को सलाखों के पीछे डाल दिया …सीएम योगी के लिए कभी पुलिस की लाठिया खाने वाले और योगी के साथ साये की तरह रहकर योगी का कवच बनाकर चलने वाले सुनील सिंह को योगी सरकार की पुलिस ने सलाखों के पीछे लाठी मारकर अंदर कर दिया