2 बीघे किसान को 5लाख का थमाया गया मुचलका

UP Special News

सीतापुर (जनमत):- यूपी के जनपद सीतापुर मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ढोलाई कला गांव में किसानों को 5 लाख का मुचलका किसानों को पुलिस के द्वारा थमाया गया है वही किसान नेताओं को भी 5 लाख व दस लाख रुपए का मुचलका दिया गया है 2 बीघे के किसान को सीतापुर जिला मजिस्ट्रेट यहाँ से 5 लाख का मुचलके पर किसानों के होश उड़ गए है|

हालांकि ये सभी किसान नेता 26 जनवरी के दिन तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे थे तभी पुलिस को इस बाबत जानकारी मिलती है तो किसान नेताओं को उनके घर पर नजर बंद कर दिया जाता है और किसानों को मुचलका थमा दिया जाता है आपको बताते चलें की ढलाई कला गांव में तकरीबन 15  किसान है जिनकी उम्र 62 वर्ष से 70 वर्ष की है जो कभी रैली में भी नहीं गए  पुलिस के द्वारा उनको 5 लाख का मुचलका थमाया गया है|

Reported By:- Anoop Pandey