विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में अयोध्या के 24 संत शामिल

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- दिल्ली में होने वाली विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में अयोध्या के 24 संत शामिल होंगे| रामनगरी के कुल 24 संत इस बैठक में शामिल होंगे| श्री मणि रामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत व श्री राम जन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य कमल नयन दास के अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं|

वहीं  24 संतों की टोली बैठक के लिए कूच कर चुकीं  है| 10 व 11 नवंबर को विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक होनी है| 11 नवंबर को दोपहर से यह बैठक शुरू होगी| इस बैठक में देशभर के संत शामिल हो रहे हैं| माना जा रहा है कि विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में तीन प्रमुख मुद्दे शामिल रहेंगे| पहला राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, दूसरा मथुरा और काशी और तीसरा राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर से राम भक्त श्रद्धालुओं को जोड़ना|

महंत कमल नयन दास, महंत राजकुमार दास, जगतगुरु राम दिनेश चार्य व अखिल भारतीय निर्वाणी आणि अखाड़ा के राष्ट्रीय महासचिव महंत  गौरी शंकर दास सहित 24 संत दिल्ली की बैठक में होंगे शामिल, विश्व हिंदू परिषद की बैठक विश्व जागृति मिशन आनंद धाम आश्रम नागलोई दिल्ली में होगी आयोजित।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:-Azam Khan