उत्तर रेलवे में 67वें, रेल सप्ताह महाप्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- उत्तर रेलवे के नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय द्वारा 67वें रेल सप्ताह  महाप्रबंधक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे उत्तर रेलवे  लखनऊ मंडल के 10 अधिकारियों एवं 18 कर्मचारियों सहित कुल 28 व्यक्तियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया जबकि मंडल के अनेक विभागों को उनके द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय सेवायें प्रदान करने हेतु कुल 14 दक्षता शील्ड प्रदान करके पुरस्कृत किया गया | इस सुअवसर पर विशेष उल्लेखनीय उपलब्धि के अंतर्गत लखनऊ मंडल को उत्तर रेलवे के पांच मंडलों एवं कार्यशालाओं में महाप्रबंधक ‘उत्कृष्टता शील्ड’ जीतने का गौरव प्राप्त हुआ |

ज्ञात हो कि यह पुरस्कार प्रतिवर्ष कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से एवं विभिन्न विभागों को उनकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय रेल सेवाओं के सफल संपादन हेतु प्रतिफल के रूप में मुख्यालय स्तर पर महाप्रबंधक द्वारा प्रदान किया जाता है | इस पुरस्कार समारोह के व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंडल के अधिकारियों/कर्मचारियों में अतुल सिंह Sr.DME/C&W, आदित्य गुप्ता Sr.DOM/PS, महेश सिंह Dy.CMM/stores(NRDH), मनोज कुमार DEE/TRD, अमन गुप्ता DEN/1, सुमित कुमार वर्मा ADMM(stores), दिवाकर वार्ष्णेय ADME(C&W), अंकन गुप्ता ADME/DSL, नागेन्द्र महादेव यादव ASC/LKO, प्रविन्द सिंह ADEN/RBL, विकास कुमार सिन्हा Goods Supervisor/LKO, अनूप कुमार सक्सेना CWMI, विजय प्रकाश मौर्या Pointsman B, रमाशंकर यादव Chief Depot material supdt. (store depot)CB/LKO, गौरव वर्मा Sec.Eng./IT/CB/LKO, सुदामा यादव ESM-II/SQN, रविन्द्र कुमार Asstt.Chemist & Metallurgist (AMV/LKO), जगदीश प्रसाद Sr.Tech.(AYC), राजेश कुमार मिश्रा SSE/AMV/LKO, पीताम्बर कुमार भक्त SSE/DSL/Mech./CB/LKO, नीरज कुमार यादव JE/Saloon/LKO,  मो.तारिक Helper/LKO, राकेश कुमार Ch.Office Supdt./LKO, आर.पी.सिंह SSE/P/Way/LKO, अनिल कुमार Keyman/LKO, अब्दुल सत्तार Fitter/MCM/CB/LKO, संदीप गौर Office Supdt./CB/LKO एवं जगजीत सिंह (Scout & Guide),Tech.I/AC/LKO रहे|

इसके अतिरिक्त मंडल के विभिन्न विभागों को उनकी कार्यकुशलता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली हेतु दक्षता शील्ड प्राप्त हुई ,जिसमें लेखा विभाग को मंडल लेखा शील्ड ,वाणिज्य विभाग को दिल्ली मंडल के साथ संयुक्त रूप से स्वच्छता, आरक्षित टिकट, खानपान, टिकट चेकिंग इत्यादि हेतु दक्षता शील्ड, A श्रेणी स्टेशनों की कैटेगरी में अकबरपुर स्टेशन को उत्तम स्वच्छता हेतु शील्ड, तेल एवं ईंधन में मितव्ययता एवं सम्पूर्ण दक्षतापूर्ण कार्य  करने हेतु डीजल शेड शील्ड हेतु आलमबाग के डीज़ल शेड को शील्ड, बेस्ट डिपो टी.आर.डी. शील्ड मंडल के वाराणसी डिपो को प्राप्त हुई, ट्रैक शील्ड लखनऊ एवं अम्बाला मंडल को संयुक्त रूप से प्रदान की गयी,ओवरऑल सिविल इंजीनियरिंग शील्ड लखनऊ एवं अंबाला को संयुक्त रूप से प्रदान की गयी,दुर्घटना राहत ट्रेन के सर्वोत्तम रखरखाव हेतु मंडल को शील्ड प्रदान की गयी|

ट्रेन लाइटिंग एवं एयर कंडीशनिंग शील्ड लखनऊ  एवं दिल्ली को संयुक्त रूप से प्रदान की गयी, बेस्ट मेन्टेन रनिंग रूम की शील्ड वाराणसी लखनऊ मंडल एवं अम्बाला मंडल को संयुक्त रूप से प्राप्त हुई,सर्वश्रेष्ठ कार्यकुशलता स्टोर्स की शील्ड चारबाग़, लखनऊ स्टोर डिपो एवं तुग़लकाबाद को संयुक्त रूप से प्रदान की गयी, डिवीज़नल स्क्रैप मैनेजमेंट शील्ड में सर्वोत्तम कार्यकुशलता हेतु लखनऊ मंडल को शील्ड प्राप्त हुई एवं इनोवेशन शील्ड भी लखनऊ मंडल को प्रदान की गयी |

मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने इस अवसर पर पुरस्कृत होने वाले समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों तथा विभागों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यप्रणाली का अनुसरण करते हुए पूर्ण मनोयोग से  रेल कार्य करने की अपेक्षा की | उक्त जानकारी रेखा शर्मा (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, उत्तर रेलवे, लखनऊ) के द्वारा प्राप्त हुई|

Posted By:- Amitabh Chaubey