उत्सव के माहौल में धूमधाम से निकाली विशाल “शोभायात्रा”…

UP Special News

अमेठी (जनमत):- अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से यहां राम भक्तों में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। बुधवार को मुसाफिरखाना कस्बे में भक्तों ने एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जिसमें भगवान राम की झांकियां और भगवान राम के ध्वज लहरा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार,जिले के मुसाफिरखाना कस्बे में बुधवार को राम भक्तों द्वारा ढोल नगाड़े के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा कस्बा स्थित गायत्री मंदिर से होकर स्टेट बैंक व गौरीगंज तिराहा होकर जोगीवीरन तथा दुर्गा मंदिर के पास पहुंच कर समाप्त हुई।शोभा यात्रा में माताओं बहनों ने बड़ी संख्या में भागीदारी करते हुए पूरे वातावरण को राममय बना दिया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के उद्घोष करते हुए श्रीरामलला की होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा पर प्रसन्नता व्यक्त की।कस्बे में जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ।पुष्प वर्षा व आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी राम भक्तों में अत्यधिक उत्साह है।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद — कस्बे में भव्य शोभा यात्रा के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह,एसएचओ मुसाफिरखाना विनोद कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।इस भव्य शोभा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र,नगर चेयरमैन मुसाफिरखाना बृजेश कुमार अग्रहरि,महेंद्र मिश्र,प्रभात शुक्ल,अतुल सिंह,नकुल टण्डन,हरिशंकर दुबे,राहुल कौशल,श्रीराम कौशल,विवेक द्विवेदी सहित बड़ी सँख्या में लोग शामिल रहे।

REPORT- RAM MISHRA..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…