हाथियों के उत्पात के आगे बेबस हुआ “प्रशासन”…

UP Special News

सोनभद्र (जनमत):- छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश के जंगलों से आये लगभग डेढ़ दर्जन  की संख्या में हाथियों के झुण्ड ने सोनभद्र के सीमावर्ती गावों  में तांडव मचाया हुआ है| जंगली हाथियों के झुण्ड ने कई ग्रामीणों के घरों को तहस-नहस करते हुये बीघों फसलों को बर्बाद कर दिया है| डरे-सहमे ग्रामीण रात भर जागकर घरों के बाहर पहरा देने को मजबूर हैं| वहीँ वन विभाग भी इन हाथियों को भगाने के लिए रातों को मशाल जलाने के साथ ही लाउडस्पीकर से जंगली जानवरों की आवाज बजाकर भगाने की कोशिश करता नज़र आ रहा है,

दरअसल छतीसगढ़ के जंगलों से भटककर आये जंगली हाथियों के झुण्ड ने सोनभद्र के सीमावर्ती गावों में जो कोहराम मचाया उसकी वजह से सभी ग्रमीणो  सहम गएँ हैं… लगभग डेढ़ दर्जन की संख्या में हाथियों का झुण्ड आधी रात को घरों को निशाना बनाकर वापस जंगलों में चला जाता है|  हाथियों का झुण्ड आतंक मचाते हुये रास्ते में जो भी आता है उसे बर्बाद कर देता है|

पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहे इन हाथियों के सामने वन विभाग भी बेबस नजर आ रहा है| वन विभाग के लोग इन्हे भगाने के लिये रात को मशाल जलाने के साथ ही लाउडस्पीकर से अन्य जंगली जानवरों की आवाज बजाकर भगाने की कोशिश कर रहे है| ग्रामीणों के मुताबिक बीघों फासले बर्बाद हो गयी है उन्हें डर के साये में जीना पड़ रहा है इस दौरान घरों को हाथियों ने बर्बाद कर दिया है| फिलहाल  प्रशासन की तरफ से किसी भी तरह की सहायता नहीं मिल पा रही है|

Posted By:- Ankush Pal,

Reported By:- Sharad Somani, Sonbhadra.