तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का हल्लाबोल

UP Special News

रायबरेली (जनमत):- उत्तर प्रदेश के  रायबरेली जनपद में तहसीलदार सदर पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता संघर्ष पर उतर आए हैं। सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने तहसीलदार को हटाने के लिए कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का अनशन शुरू हो गया है। जिसे लेकर वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं की यह हड़ताल पिछले कई दिनों से चल रही है।

जिससे तहसील और कलेक्ट्रेट के न्यायालयों का काम काज एक तरह से ठप हो गया है।  इस सम्बन्ध में बार पदाधिकारियों का कहना है कि जिलाधिकारी से वार्ता के बाद भी उनकी मांगो पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। मजबूरी में अधिवक्ता अनशन पर बैठे हैं।

Reported By :- Mahtab Khan

 

Published By :- Vishal Mishra