ऐतिहासिक नुमाइश में तैयार हो रही अमरनाथ गुफा एवं वैष्णोंदेवी मंदिर…

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):-  प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे देश-विदेश क्या अयोध्या नगरी भी दुल्हन की तरह सजाई जा रही है। इसी कड़ी में अयोध्या में प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उद्घाटन की चल रही तैयारी के बीच अलीगढ़ जिला प्रशासन ने भी अलीगढ़ में लगने वाली नुमाइश की भी सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। अयोध्या में प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन होने के बाद 28 जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक अलीगढ़ के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में लगने वाली अलीगढ़ राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन करते हुए प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के द्वारा नुमाइश का लुफ्त उठाया जाएगा। वहीं इस बार नुमाइश में केदारनाथ अमरनाथ की पवित्र गुफा, वैष्णोंदेवी मंदिर और श्रीराम दरबार बन रहा है। जबकि कारीगरों द्वारा पिछले करीब 26 दिन से अमरनाथ की गुफा, केदारनाथ धाम एवं वैष्णोंदेवी मंदिर के मॉडल को तैयार जा रहा है।

आपको बताते चलें कि अलीगढ़ के बन्ना देवी क्षेत्र के दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे-91 स्थित ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में पिछले करीब 143 वर्षों से नुमाइश का आयोजन होता हुआ आ रहा है। इस बार भी इसका आयोजन 28 जनवरी से होने जा रहा है। जोकि 22 फरवरी तक चलेगा। लेकिन इस बार ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में पहली बार श्री अमरनाथ की गुफा बनायी जा रही। केदारनाथ धाम के अलावा माता वैष्णों देवी मंदिर एवं प्रभु श्रीराम का दरबार भी सजाया जाएगा। वहीं पिछली बार नुमाइश में मां वैष्णो देवी का मंदिर पहली बार बनाया गया था। जिसे नुमाइश देखने आने वाले लोगों ने खूब सराहा था।वहीं अमरनाथ की गुफा, केदारनाथ धाम एवं वैष्णोंदेवी मंदिर के पारूप को कारीगरों द्वारा पिछले करीब 26 दिन से बनाया जा रहा है। इनको देखने के लिए दर्शकों को रियायती दर पर टिकट रखी गई हैं । जिसके चलते नुमाइश देखने आने वाले लोगों और भक्तों को दर्शन करने में कोई संकोच न हो और लोगों की आस्था भी बनी रहे।इसके साथ को बता दे कारीगरों द्वारा मंदिर हूबहू वैष्णो मां के मंदिर की तरह बनाया रहा है। जिसके चलते नुमाइश में आने वाले भक्त मंदिर में मां वैष्णो देवी कि तीनों पिंडी, बाढ़ गंगा का दर्शन कर सकते हैं।जबकि वैष्णो देवी मंदिर की गुफा के निर्माण में सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। वहीं नुमाइश में प्रभु श्री राम का दरबार भी पहली बार ही सजाया जाएगा। साथ ही अमरनाथ की पवित्र गुफा को बर्फ की मदद से बनाया जाएगा।

वहीं नुमाइश की तैयारी को लेकर अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर अमित कुमार भट्ट जानकारी देते हुए बताया की नुमाइश की औपचारिकता की सभी तैयारियां अभिलंब पूर्ण कर ली गई है। 28 जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक नुमाइश मैदान में नुमाइश आयोजित की जाएगी। वहीं कार्यक्रम तय किये जा रहे हैं ओर सभी से प्रस्ताव लिए जा रहे हैं।इस बार नुमाइश में नए रूप के तौर पर वैष्णो देवी मंदिर और केदारनाथ अमरनाथ मंदिर का एक प्रारूप तैयार किया जा रहा है।जोकि इस बार नुमाइश देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा।इसके साथ एक छोटा राम मंदिर भी बनाया जाएगा। वही स्टेज पर कृष्णाजलि ओर मुक्ताशमंच पर होने वाले कार्यक्रम विभागीय अधिकारियों के द्वारा संपन्न कराए जाएंगे।

REPORT- AJAY KUMAR…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…