गाजियाबाद श्मशान घाट में हुए हादसे के बाद जमकर फूटा लोगो का “गुस्सा”…

UP Special News

गाजियाबाद (जनमत) :- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में के मुरादनगर में श्मशान घाट के प्रवेश द्वार के साथ बने गलियारे की छत गिरने से मलबे में दबकर 24 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। वहीं रविवार दोपहर में हुई इस घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गएँ हैं जिनका उपचार जारी हैं. वहीँ इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष शामिल हैं। ठेकेदार अजय त्यागी व अन्य अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह जानकारी एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने दी है। उनका कहना है कि इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई होगी।

वहीं मृतकों के परिजनों शवों को सोमवार सुबह मुरादनगर में दो जगह शव रख जाम लगा दिया है। इसके कारण कई अन्य रास्तों पर भी भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। पढ़ें दिनभर की अपडेट…मुरादनगर में मृतकों के परिजनों के प्रदर्शन के चलते मेरठ तिराहे से मुरादनगर तक भीषण जाम लग गया है। यह जाम मेरठ की सीमा में पहुंच चुका है।

भकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों को आज शाम किसान श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।मुरादनगर के उखलारसी के पास शव रख कर परिजनों ने जाम लगा दिया है। नाराज प्रदर्शनकारी सीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं।मुरादनगर में हुई घटना के बाद यूपी गेट पर किसानों ने सोमवार को मंच का संचालन नहीं करने का निर्णय लिया है।

Posted By:- Ankush Pal…