उत्तर रेलवे में वार्षिक महिला स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल कार्यालय के सभागार में वरिष्ठ महिला चिकित्सक द्वारा एक बहुउद्देशीय वार्षिक महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत 52 महिला कर्मचारियों की गहन चिकित्सा जाँच की गयी |

इस शिविर में सभी  का वजन , बी.एम. आई. इंडेक्स, रक्तचाप एवं ब्लड-शुगर आदि अन्य जांचो की व्यवस्था उपलब्ध थी साथ ही व्याधिग्रस्त महिला कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में बरती जाने वाली सावधानियो, परहेज तथा औषधियों की जानकारी भी प्रदान की गई एवं  औषधियां उपलब्ध भी कराई गई|

इस अवसर पर उत्त्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन ( NRWWO)  की अधक्ष्या श्रीमती नीतू सपरा ने अवगत कराया कि महिलाये अपनी जीवन शैली में छोटे-छोटे बदलाव करके भी विभिन्न गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं, दैनिक दिनचर्या में व्यायाम, सुबह शाम टहलना, योग तथा खान-पान में सावधानियां बरत कर एक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता हैं |

इस अवसर पर डॉ0 प्रतिभा ठाकुर द्वारा  महिलाओ की व्याधियों से सम्बंधित जानकारी दी गई, उन्होंने यह भी बताया कि नियमित खान-पान का अनुसरण कर कई बिमारियों से बचा जा सकता है साथ ही पवार पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से  बढती उम्र में महिलाओ में होने वाले हार्मोनल बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी| उक्त जानकारी जनसंपर्क कार्यालय उत्तर रेलवे, लखनऊ के द्वारा प्राप्त हुई|

Posted By:- Amitabh Chaubey