अश्विनी वैष्णव बने देश के नये रेल मंत्री

UP Special News

देश विदेश(जनमत):- अश्विनी वैष्णव को देश का नया रेल मंत्री बनाया गया है। अश्विनी वैष्णव ने आज सुबह 10 बजे देश के नए रेल मंत्री के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार संभाला। राजस्थान के जोधपुर में पैदा हुए 51 वर्षीय वैष्णव 1994 बैच के ओडिशा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी रहे हैं और साथ ही साथ ओडिशा से भाजपा सांसद भी रह चुके हैं

अश्विनी वैष्णव ने 15 साल से अधिक समय तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं थी। भागीदारी (पीपीपी) की रूपरेखा बनाने में उनके योगदान के लिए जाना जाता है जो उन्हें रेल क्षेत्र में भी मदद करेगा| उन्होंने जनरल इलेक्ट्रिक एंड सिमंस जैसी कई बड़ी वैश्विक कंपनियों में भी अच्छे पदपर कार्य किया हैं| वैष्णव ने पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से MBA और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से एम0टेक किया है।

वही अश्विनी वैष्णव ने प्रभार संभालते हुए कहा कि, ‘‘रेल क्षेत्र में पिछले 67 सालो में बहुत ही अच्छा काम किया गया है। मैं यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के मुताबिक, इसे आगे ले जाने के लिए आया हूं।’’वही जहा इस समय रेलवे कोरोना महामारी की मार झेल रहा है  “वही अब ये देखना है की अश्विनी वैष्णव भारतीय रेलवे की नइया को कैसे पार लगाते है”|

Posted By:- Amitabh Chaubey