अजब-गज़ब :- प्यार में पागल तीन बच्चों की मां 14 साल के बच्चे संग हुई “नौ दो ग्यारह”…

UP Special News

गोरखपुर (जनमत) :-  यूपी के गोरखपुर जिले से हैरान करने वाली खबर  सामने आयी है, दरअसल   गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में तीन बच्चों की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र के संग फरार हो गई है। वहीँ महिला के गायब होने पर पति थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने छानबीन शुरू की।जांच में पता चला कि महिला (29) के गायब होने के बाद जिस 14 साल के बच्चे को लेकर वह साथ घूमा करती थी, वह भी अपने घर पर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को 14 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। प्यार एक साल पहले हुआ जब उसकी उम्र महज 13 साल थी। शिवरात्रि के दिन बड़ा मेला इलाके में लगता है, वहां पर वह उसे लेकर गई थी और फिर दोनों घर नहीं लौटे। गांव के कुछ लोगों को नाबालिग ने उसके साथ भागने की बात भी बताई थी। अब महिला का मोबाइल बंद है। महिला के तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र क्रमश: 7,5,3 साल है।दोनों साथ में घूमते तो थे मगर किसी को यह संदेह नहीं था कि दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी हो सकता है।महिला अपने पति से दूरी बनाने लगी थी लेकिन पति को भी संदेह नहीं हुआ।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

SPECIAL DESK.