अयोध्या के नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने स्वास्थ्य कोर टीम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव टी वेंकटेश मंगलवार को तीसरे दिन भी अयोध्या दौरे पर रहे। अपने तीसरे दिन दौरे के दौरान टी वेंकटेश ने स्वास्थ्य कोर टीम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही नोडल अधिकारी टी वेंकटेश बताया कि कोर टीम के सभी सदस्यों को सौंपे गए कार्यों के बारे में जानकारी ली गई। अयोध्या जनपद में बनाये गए कोविड अस्पताल प्राइवेट जगत अस्पताल में भी विजिट किया गया।

वहा पर कोविड मरीजो के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि वही दूसरी तरफ रुदौली के मुजफ्फरपुर गांव का भी जायजा लिया गया वहा पर कोविड मरीजो का हाल-चाल लिया गया। नोडल अधिकारी ने बताया कि निगरानी समिति के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी डोर टू डोर भ्रमण कर रहे है और इस बात की जानकारी ले रहे कि कही कोविड मरीज तो नही है।ऐसे में लक्षण दिखने वालों की जांच कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में ऑक्सीजन प्लांट भी लग रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई अब डिमांड से ज्यादा हो गयी है अब केवल अलर्ट रहने की जरूरत है।किसी भी चीज को हल्के में लेने की जरूरत नही है।चौक पहुँच कर टी वेंकटेश ने नगर निगम व फायर सर्विस की सैनिटाइजेशन टीम को हरी झंडी भी दिखाई। नगर निगम की टीम व फायर सर्विस की टीम शहर को सैनिटाइज कर रही है।इस दौरान डीएम अनुज झा व एसएसपी शैलेश पांडे व सीएमओ डॉ घनश्याम सिंह भी मौजूद रहे।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan