गोरखपुर में अवैध कब्जे पर चला बाबा का बुलडोजर

CRIME UP Special News

गोरखपुर (जनमत):- यूपी के गोरखपुर में भू-माफियाओं और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की शामत आ गई है| नगर निगम के 10 डिसमिल जमीन पर लंबे समय से भू माफियाओं का कब्जा रहा है| नगर निगम ने मंगलवार को 10 करोड़ रुपए की जमीन को भू- माफियाओं के कब्जे से मुक्त करा लिया है| ये जमीन गोरखनाथ इलाके के इण्डस्ट्रियल एरिया वार्ड संख्या 10 लक्ष्मीपुर में है| अतिक्रमण चिन्हित करने के बाद भी नगर निगम इसे हटा नहीं पा रहा था| नगर आयुक्त अविनाश सिंह के कड़े रुख पर निगम कर्मियों ने अवैध कब्जा हटाया गया| सहायक नगर आयुक्त जोनल अधिकारी और प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह मौजा लच्छीपुर वार्ड 10 राजेन्द्र नगर पश्चिमी में पहुंचे|

खेतान हॉस्पिटल के पश्चिम लक्ष्मी लुब्रिकेन्ट के पीछे सड़क पर नगर निगम की लगभग 10 डिस्मिल से अधिक जमीन पर किए अवैध कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की| एहतियात के तौर पर गोरखनाथ थाने से पुलिस बल और तहसील सदर से भी कर्मचारियों को मौके पर बुला लिया गया| जेसीबी के से 10 डिसमिल जमीन पर अवैध ढंग से बनाई गई चाहरदीवारी और अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया| अतिक्रमण हटाने के दौरान जोन आठ में जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह, कर्नल सीपी सिंह प्रभारी प्रवर्तन दल, नायब तहसीलदार सतीश कुमार, आरआई अनिल सिंह, अवध किशोर श्रीवास्तव, गोरखनाथ एचएसओ दुर्गेश कुमार सिंह व ईटीएफ टीम उपस्थित रही| नगर आयुक्त ने चिन्हित किए गए दूसरे अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है|

गोरखपुर के नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है| शहर में जहां भी अवैध निर्माण है उन्हें चिन्हित कर ध्वस्त किया जा रहा है| उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से अगल-बगल के लोगों ने नगर निगम के 10 डिसमिल जमीन पर कब्जा किया हुआ था| जमीन के सीमांकन के बाद उस जमीन को चिन्हित कर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है| नगर निगम के 10 डिसमिल जमीन पर बाउंड्री करा कर अवैध कब्जा किया गया था| जमीन की कीमत सर्किल रेट के हिसाब से 6 करोड़ रुपए से अधिक है| गोरखपुर में भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है| उनकी जमीनों को चिन्हित कर जिला प्रशासन और नगर निगम कार्रवाई कर रहा है| इससे गोरखपुर में भू माफियाओं के हौसले पस्त हो गए हैं|

Reported By:- Ajit Singh

Posted By:- Amitabh Chaubey