बार एसोसिएशन चुनाव : …. जानिए कौन जीता, कौन हारा

UP Special News

अमेठी (जनमत):- खबर उत्तर प्रदेश के जिले अमेठी से है |जहाँ बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के चुनाव में अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र तो महासचिव राजेश कुमार बिजयी घोषित किए गए | परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने जोश व उत्साह से फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया | शेष अन्य पदों के प्रत्याशी निर्विरोध विजेता घोषित किए गए |

 

बता दे कि बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के वार्षिक चुनाव में कांटे की टक्कर के साथ शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में कुल 119 अधिवक्ता वोटरों ने शामिल होकर शत प्रतिशत भाग लिया।

बार चुनाव समिति ने बताया कि बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना में 119 अधिवक्ता वोटर्स दर्ज है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिन्देश्वरी प्रसाद मिश्र को 61 मत, महेश प्रसाद तिवारी को 40 मत, ओम प्रकाश तिवारी को तीन मत,  और सूर्य प्रकाश त्रिपाठी को 15 मत मिले।

इस तरह से अध्यक्ष पद पर बिन्देश्वरी प्रसाद मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महेश प्रसाद तिवारी को 21 मतों से मात दी। वहीं, महासचिव पद के प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह 56 मत,रमेश चन्द्र को 13 मत और विजय सिंह को 50 मत मिले।

राजेश कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय सिंह को 6 मतों से हराया। बार एसोसिएशन के शेष अन्य सभी पदों के प्रत्याशी निर्विरोध विजेता घोषित किए गए।    

Reported By :- Ram Mishra

Published By :- Vishal Mishra