कोहरे ने दी दस्तक लोग घरों में कैद

UP Special News

मथुरा (जनमत):- मथुरा के लोगों का आखिरकार सर्दी का इंतजार खत्म हो गया है। मथुरा व मथुरा के आसपास के कई इलाको में ठंड बढ़ गई है। ठंड के साथ ही घने कोहरे ने भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

विभाग के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब में घने कोहरे का अनुमान है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताविक मथुरा में अभी कुछ दिनों तक घना कोहरा देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब दिखने लगा  है। इसके साथ ही सर्द  हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है| जनपद मथुरा में घने कोहरे के चलते सर्द हवाएं भी देखने को मिल रहे हैं जहां लोग घर से ना निकल कर आग पर तापते नजर आ रहे हैं लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं| कोहरा इतना घना दिखाई दिया की मानो कोहरे ने बदलो को चादर की तरह ढक दिया हो अचानक घने कोहरे को देख लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं|

Reported By:- Sayyad Jahid

Posted By:- Amitabh Chaubey