सुहागरात से पहले  नगदी जेवर सहित नई नवेली दुल्हन हुई फरार… 

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):-  यूपी के अलीगढ़ में सात फेरे लेकर जन्मों जन्मों तक साथ निभाने वाली एक लालची नई नवेली दुल्हन हनीमून पर ही पति को सुहागरात से पहले बेहोश कर फरार हो गई। पति को जब होश आया तो होटल के कमरे में खुद को अकेला देख उसके होश उड़ गए और उसने सुहागरात मनाने के लिए साथ आई नई नवेली पत्नी की तलाश शुरू की तो सीसीटीवी में वह वह अपना ट्रॉली बैग में सब कुछ समेटकर बस से जाते हुए दिखाई दी। पति ने जब पत्नी के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसकी नई नवेली दुल्हन पत्नी ने पहले ही अपने प्रेमी लड़के से लव मैरिज कर रखी थी। पति बेचारा अब न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। हारकर उसने कोर्ट की शरण ली है ताकि उसको न्याय मिल सके।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर रहने वाले युवक सत्यम की शादी नवंबर महीने में यूपी के आगरा कैंट इलाके की रहने वाली नई नवेली दुल्हन दीपासी से बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी।दूल्हे सत्यम के अनुसार 8 दिसंबर 2022 को वह अपनी पत्नी दीपासी के साथ हनीमून मनाने के लिए उत्तराखंड चले गए।जिसके बाद 9 तारीख को जब दोनों पति पत्नी घूम कर ऋषिकेश पहुंचे तो उन्होंने वहां बस स्टैंड के नजदीक पारस प्लाजा होटल मैं एक कमरा ले लिया।

जहां होटल के कमरे में उसकी नई नवेली पत्नी दीपासी ने उसको चाय पिलाई और चाय में ही कुछ नशे की चीज दे दी। जिस नशीली चाय को पीने के बाद वह बेहोश हो गया। जिसके बाद उसको होटल के कमरे में बेहोश हो जाने के कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी दीपासी सुहागरात से पहले ही सारा सामान और पैसा ट्रॉली बैग मैं लेकर होटल से रवाना हो गई और बस में बैठ कर चली गई।जिसके बाद रात को 2:00 बजे जब उसको होश आया तो उसने होटल के कमरे में खुद को अकेला पाया और पत्नी मौके से गायब थी। जिसके बाद उसने होटल के कर्मचारियों से पत्नी को लेकर जानकारी की तो उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी तो 7:00 बजे के लगभग ही सामान लेकर चली गई है। जब उसमें सीसीटीवी चेक किए तो पत्नी अपना ट्रॉली बैग लेकर जाते हुए दिखाई दी।जिसके बाद उसने नई नवेली दुल्हन दीपांशी के द्वारा हनीमून पर जाने के बाद की गई धोखाधड़ी कर सारा सामान समेट कर ले जाने की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने जब जानकारी की तो पता चला कि पत्नी बस में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

जिसके बाद सत्यम ने अलीगढ़ अपने परिवार को फोन कर सूचना दी और दीपासी के परिवार को इस मामले में बताया। जिस पर उन्होंने कहा कि अब जो हो गया सो हो गया। उसकी पहले से ही किसी दूसरे लड़के अंशु यादव के साथ संबंध है, ओर वह बहुत बड़ा बदमाश है। अब तुम भी भूल जाओ और हम भी भूल जाए। जिसके बाद सत्यम ने उत्तराखंड पुलिस, अलीगढ़ पुलिस और आगरा पुलिस को लिखित शिकायत दी। लेकिन अभी तक हनीमून पर उसका सब कुछ लूट कर फरार होने वाली नई नवेली पत्नी और ससुराली जनों के खिलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं हुई है।जिसके बाद हार कर सत्यम ने कोर्ट की शरण ली है। अब पत्नी दीपासी ने भी सत्यम पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा उस को नोटिस भेजा है।

REPORT- AJAY KUMAR… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..