बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ छात्राओं को दिया दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी

Exclusive News UP Special News क्षेत्रीय समाचार

गोरखपुर (जनमत): गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे समाज कल्याण विभाग की तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।बेटी के महत्व के बारे मे बताया । महिला सशक्तिकरण के बारे मे बताया। महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिसा के बारे मे बताया।साथ मे नागरिक सुरक्षा कोर के तत्वावधान में छात्राओं को आपदा प्रबंधन व दुर्घटना नियंत्रण के तकनीकी गुर सिखाए गये। महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोयन डा. सांत्वना के निर्देशन मे हुआ।

कार्यक्रम में राशी कौशिक ने बताया की महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कीम की जानकारी का आभाव है।जिसमे शिखा सिह.को प्रथम,अर्चना प्रजापति को दितीय तथा गुजन को तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम मे जिला संयोजक राशी कौशिक तथा प्रिती चतुर्वेदी एवं महिला कल्याण अफसर तुहिना दास गुप्ता,कालेज के व्यवस्थापक श्री आशुतोष मिश्रा, प्राचार्या डा.पूनम शुक्ला, उप प्राचार्या डा. प्रियंका त्रिपाठी ,नर्सिंग स्कूल की प्राचार्या लोरिटा याकूब , डा.सीमा त्रिपाठी, डा.आभा गुप्ता, डा.सुषमा मिश्रा, डा.रेनू,डा.आशा, डा. प्रत्या, डा. अजिता,समृद्धि, डा.दीपंजली, प्रतिभा, दमयंती मिश्रा, संगीता मिश्रा, चित्रा श्रीवास्तव समेत समस्त छात्राएं उपस्थित थे। डॉक्टर गौरी पांडे की सफल निर्देशन में उसे ही आल ओवर चैंपियन का पुरस्कार मिला ।

भाषण प्रतियोगिता श्रीमती दिव्या के निर्देशन मे हुआ जिसमें प्रिया मणी प्रथम,शालिनी दितीय तथा रंजना को तृतीय पुरस्कार मिला।वाद विवाद प्रतियोगिता श्रीमती गौरी के निर्देशन मे हुआ जिसमें गुजन,प्रथम,शालिनी दितीय तथा वंदना को तृतीय पुरस्कार मिला। रंगोली प्रतियोगिता डा.सीमा श्रीवास्तव तथा डा.संगीता के निर्देशन मे हुआ जिसमें शालिनी, प्रथम,शिखा, दितीय तथा वंदना को तृतीय पुरस्कार मिला।निबंध प्रतियोगिता डा.आराधना के निरदेशन मे हूआ। जिसमें प्रथम अनुराधा यादव,दितीय प्रगती सिह,तृतीय शालिनी सिंह को मिला।कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के दुर्घटना नियंत्रक अधिकारी डॉ मनोज कुमार मिश्र, डिविजनल वार्डेन जितेंद्र देव उपाध्याय, सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश यादव, अनिल गोयल समेत अनेक लोगों का विशेष योगदान था।