सीएम योगी का बड़ा एक्शन, सीओ विद्या किशोर शर्मा को किया सस्पेंड

CRIME UP Special News

रामपुर(जनमत):- सीएम योगी का बड़ा एक्शन, चर्चित गैंगरेप के मामले में लाखों की घूस लेने के आरोपी रामपुर के तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा को सस्पेंड कर दिया  गया है। इस मामले पर गैंगरैप से पीड़ित महिला ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि मेरे घटना क्रम को दबाने की एवज़ में आरोपियों द्वारा तत्कालीन सीओ विद्या किशोर शर्मा ने लाखों रुपये की घूस ली थी जिसका वीडियो वायरल हुआ है उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने रामपुर के पूर्व सीओ सिटी के पद पर तैनात रहे विद्या किशोर शर्मा पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।

                                                                                     (सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण की जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। पूर्व सीओ सिटी पर आरोप है कि महिला से गैंगरैप मामले को दबाने के लिए आरोपियों से लाखों की रिश्वत ली थी जिसकी शिकायत  आर टी आई एक्टिवस दानिश खान ने सीएम योगी से की थी और उन्हें रिश्वत वाला वीडियो भी भेजा था,,

                                                                                 (सीएम योगी आदित्यनाथ का ट्विटर)

चर्चित महिला से गैंगरैप मामले में अब लगातार खाकी पर काज गिरती जा रही है। पहले गैंगरैप के मुख्य आरोपी पूर्व थाना गंज  इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव को संस्पेंड कर दिया गया था अब इसी चर्चित गैंगरैप मामले में आरोपियों से रिश्वत लेकर मामले को दबाने में पूर्व सीओ विद्या किशोर को सस्पेंड करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने टीयूटर से जानकारी दी और कड़ी कार्यवाही के आदेश पुलिस को दिए है।

                                                                                (अफ0आई0आर कि कॉपी)

पीड़ित महिला ने  विनोद कुमार यादव और पूर्व गंज कोतवाल रामवीर सिंह यादव पर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबा दिया था, लेकिन सीएम योगी संज्ञान में मामला आते ही पूर्व सीओ सिटी पर गाज गिर गई है। ओर कार्यवाही की जा रही है।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Abhishak Sharma