होमगार्ड जवानों का बडा आरोप, तस्कर चला रहे रुपईडीहा थाना

UP Special News

बहराइच(जनमत):- खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच से है जहां होमगार्ड जवानों ने थानाध्यक्ष पर बडा आरोप  आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।आरोप है कि रुपईडीहा थाने को तस्कर चला रहे है। होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर तस्करों पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो पूरे जिले के होमगार्ड जवान ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। आंदोलन को ब्यापक रुप देकर प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा।

थानाध्यक्ष रुपईडीहा की कार्यशैली से नाराज होमगार्ड जवानों ने अपने साथी के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष हीरालाल भास्कर के नेतृत्व में रुपईडीहा थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। रुपईडीहा थानाध्यक्ष पर तस्करों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि रुपईडीहा थाना यहां के तस्कर चला रहे है। पुलिस के तस्करों से अवैध सम्बन्ध हैं। आरोप है कि होमगार्ड साथी नंदराम यादव को रात्रि ड्यूटी करते समय तस्कर सोनू उर्फ आशीष और उनके तीन साथियों ने मारा पीटा।

पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उल्टा होमगार्ड जवान पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया।जिलाध्यक्ष ने रुपईडीहा थानाध्यक्ष पर उगाही का आरोप भी लगाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गयी है तो जिले के होमगार्ड ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। आंदोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Rizwan Khan