अयोध्या में भाजपा को लगा बड़ा झटका

UP Special News राजनीति

अयोध्या(जनमत):- अयोध्या में भाजपा को लगा बड़ा झटका। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे राम निहाल निषाद ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव और गोसाईगंज से प्रत्याशी अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान राम निहाल निषाद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में पिछड़े एवं दलितों का शोषण होता है। इतने वर्ष मैं भाजपा में रहा निष्ठा पूर्वक पार्टी का कार्य किया परंतु भाजपा ने निषाद समाज को कोई लाभ नहीं किया।

जब जब चुनाव आते हैं तभी भाजपा को निषाद याद आते हैं।भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि निषाद पार्टी कोई पार्टी नहीं है, अगर पार्टी होती तो उनके प्रत्याशियों को निषाद पार्टी का सिंबल मिलता लेकिन सभी प्रत्याशियों को भाजपा का सिंबल दिया गया है। संजय निषाद अपने स्वार्थ के लिए भाजपा में गए हैं इनका निषाद समाज से कोई लेना-देना नहीं है। तो वहीं सपा के गोसाईगंज प्रत्याशी अभय सिंह ने निषाद पार्टी के आए हुए लोगों का स्वागत किया है|

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan