पूर्वोत्तर रेलवे में बिपिन कुमार सिंह बने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी

UP Special News

गोरखपुर(जनमत):- बिपिन कुमार सिंह ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व ये पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन के पद पर कार्यरत थे।

बिपिन कुमार सिंह ने जवाहर लाल नेहरू विष्वविद्यालय, नई दिल्ली से समाजषास्त्र में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की। ये भारतीय रेल कार्मिक सेवा बैच 1990 के माध्यम से रेल सेवा में प्रवेष किया तथा इनकी प्रथम नियुक्ति सहायक कार्मिक अधिकारी/धनबाद के पद पर हुई।

इसके अतिरिक्त ये अपर मंडल रेल प्रबन्धक के पद पर सोनपुर एवं दानापुर मंडल में कार्यरत रहे। इन्होने चितरंजन लोको वक्र्स में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद पर सफलतापूर्वक कार्य किया। सिंह को रेल प्रशासन एवं प्रबन्धन का अनुभव प्राप्त है। ये अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय है।

Posted By:- Amitabh Chaubey