सभी एग्जिट पोल में भाजपा सरकार का दावा…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- यूपी की कमान किसके हाथ होगी, ये तो 10 मार्च को ही पता चलेगा लेकिन रविवार को अलग-अलग मीडिया चैनलों और एजेंसियों ने सूबे में फिर से योगी राज लौटने का दावा कर दिया। मतलब ज्यादातर एग्जिट पोल में कहा गया कि भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 2017 के मुकाबले इस बार सीटों का फायदा होते हुए दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के दावे कितने सही हैं ये तो दस मार्च को मालूम चलेगा, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2012 और फिर 2017 में क्या-क्या दावे किए गए थे? नतीजे क्या निकले?  आइये जानते है और समझते हैं एग्जिट पोल क्या कहते  हैं..

एबीपी सी वोटर :  भाजपा को पूर्ण बहुमत, लेकिन कई सीटों का नुकसार
एबीपी सी वोटर के सर्वे में दावा किया गया है कि इस बार भाजपा को 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन के खाते में 132 से 148 सीटें जा सकती हैं। बसपा को 13 से 21 और कांग्रेस को चार से आठ सीटें मिलने का अनुमान है।

जी न्यूज डिजाइन बॉक्स : भाजपा फिर बना सकती है सरकार
इस सर्वे में दावा किया गया है कि इस बार भाजपा को 223 से 248 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी गठबंधन को 138 से 157 सीटें मिलने का अनुमान है। बसपा के खाते में पांच से 11, कांग्रेस को चार से नौ और अन्य के खाते में तीन से पांच सीटें जा सकती हैं।

 इंडिया टुडे एक्सिस : भाजपा फिर से बनाएगी सरकार, बसपा सिमटी
इंडिया टुडे एक्सिस ने सर्वे में दावा किया है कि इस बार भाजपा को 288 से 326 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी के खाते में 71 से 101 सीटें जा सकती हैं। सबसे ज्यादा नुकसान बहुजन समाज पार्टी को होते हुए दिखाई दे रहा है। बसपा को तीन से नौ और कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में दो से तीन सीटें जा सकती हैं।

 न्यूज 24 चाणक्य : भाजपा को तीन सौ के करीब सीटें मिल सकती हैं
इस सर्वे में भी भाजपा की सरकार बनते हुए दिख रही है। आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 294, समाजवादी गठबंधन को 105 सीटें मिल सकती हैं। बसपा दो सीटों तक सिमट रही है, वहीं कांग्रेस और अन्य के खाते में एक-एक सीट जा सकती है।

टाइम्स नाउ वीटो : भाजपा को 225, सपा को 151 सीटें मिलेंगी
टाइम्स के सर्वे में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा को 225 सीटें मिल सकती हैं। समाजवादी पार्टी गठबंधन के खाते में 151 सीटें जा सकती हैं। बसपा को 14, कांग्रेस को नौ और अन्य के खाते में चार सीटें जा सकती हैं।

 रिपब्लिक मैट्रीज : योगी पर भरोसा, अखिलेश रह गए पीछे
रिपब्लिक मैट्रीज के सर्वे में भी दावा किया गया है कि जनता ने फिर से योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया है। भाजपा को इस बार 262 से 277 सीटें मिल सकती हैं। सपा गठबंधन के खाते में 119 से 134 सीटें जा सकती हैं। बसपा को सात से 15, कांग्रेस को तीन से आठ सीटें मिलने का अनुमान है।

टीवी-9 भारतवर्ष : योगी राज फिर लौटेगा, सपा भी मजबूत
टीवी-9 भारतवर्ष के सर्वे में दावा किया गया है कि इस बार भाजपा को यूपी में 211 से 225 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार की तुलना में भाजपा को करीब 100 सीटों का नुकसान हो रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी को 146 से 160, बसपा को 14 से 24 और कांग्रेस को चार से छह सीटें मिल सकती हैं।

इसी के साथ ही कई और सर्वों में फिलहाल दावा  एक जैसा ही नज़र आ रहा है हालाँकि ये नतीजे नहीं मात्र आकलन भर ही हैं लेकिन नतीजा कई बार इससे अलग और इससे बेहतर भी नज़र आयें हैं. फ़िलहाल आकलन के हिसाब से उत्तर प्रदेश में  भाजपा की वापसी होती नज़र आ रही है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…