पुलिस की गोलियों से ईनामी बदमाश ढेर

CRIME UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत):- फर्रुखाबाद जनपद में कप्तान अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में अपराध के सफाये में जुटी पुलिस की गोलियों से ईनामी बदमाश पिंकू यादव ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है। लोहिया अस्पताल में पुलिस तैनात है। बदमाश की गोली से एसओजी का सिपाही सचिन चौहान व पुलिस सिपाही राजेश घायल हैं। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अपराधी देवेंद्र उर्फ पिंकू यादव रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। कायमगंज कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम की रविवार तडक़े तेड़ीकोन के निकट पिंकू यादव से सामना हो गया। इसी दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से पिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस गंभीर घायल पिंकू को सीएससी कायमगंज ले गई। डॉ विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायल पिंकू को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर मनोज पांडेय ने घायल का उपचार किया। इसी दौरान पिंकू की मौत हो गई। बताया गया की पिंकू की गोली से कोतवाली कायमगंज के उप निरीक्षक राजेश कुमार एवं एसओजी का सिपाही सचिन चौहान घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा लोहिया अस्पताल पहुंचे। एसपी ने इनामी बदमाश को मारने वाली पुलिस टीम को बधाई दी। आपको बता दें पुलिस ने वांछित अपराधी पिंकू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था पिंकू करीब 6 वर्षों से कोतवाली फर्रुखाबाद के ग्राम चांदपुर में मकान बनाकर रहता था। वह जनपद कन्नौज थाना विशुनगढ़ के ग्राम प्रानपुर पलौरा का मूल निवासी था।

पिंकू ने बीते बरसों पूल गांव के ही कोटेदार रामनरेश तिवारी की हत्या कर उनके शव को आवास विकास कॉलोनी के नाले में फेंक दिया था।
जनपद  के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शातिर अपराधी के खिलाफ फर्रुखाबाद जनपद समेत कन्नौज कासगंज में 19 मुकदमे संगीर धाराओं में दर्ज थे  बताया गया कि पिंकू पटियाली क्षेत्र के एसडीएम हत्याकांड का भी मुख्य आरोपी है। पिंकू कभी-कभी गांव आता था बीते तीन माह से उसको गांव में नहीं देखा गया। पिंकू के एक पुत्र व एक पुत्री है पत्नी बच्चों के साथ लखनऊ में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है। लोहिया अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है। मृतक बदमाश के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी चल रही है।

Reported By:- Varun Dubey

Posted By:- Amitabh Chaubey