भाई ने  प्रधान पर लगाया घायल करने का आरोप…

UP Special News

औरैया (जनमत) :- यूपी के औरैया जिले  के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनेपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि उसका भाई वर्तमान में प्रधान है और घरेलू विवाद के चलते गुरुवार की देर रात उसने उसे कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते हैं घायल युवक को रेफर कर दिया।

आपको बता दे कि ग्राम आनेपुर निवासी ब्रशाराम सिंह पुत्र प्रभु दयाल ने संयुक्त चिकित्सालय में जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की देर शाम वह मेहनत मजदूरी करके अपने घर वापस आया था। उसी दौरान उसका भाई प्रधान विनय कुमार आया और उससे विवाद करने लगा। जब उसने विवाद किए जाने का विरोध किया तो प्रधान द्वारा उसके सर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया गया। शोरगुल व चीख पुकार की आवाज सुनने पर आस पड़ोस के लोग आ गए जिन्होंने उसे बचाया और संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- ARUN BAJPAYEE..