पूर्व प्रधान की निर्मम हत्या

CRIME UP Special News

कुशीनगर (जनमत):- जिले की सबसे बड़ी ग्रामसभा खोटही के पूर्व ग्रामप्रधान रामहरख यादव की बीत रात को निर्मम हत्या कर दी गयी| देर रात को धारदार हथियार से काटकर हुई इस हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी| हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है| आक्रोशित लोगों ने आज सुबह खोटही के केरवनिया टोले के पास कप्तानगंज – नौरंगिया मार्ग जाम कर दिया| रामकोला थाना की पुलिस ने हत्या ने हत्या का केस दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है| चर्चा है कि पूर्व ग्रामप्रधान के कार्यक्रम की सटीक जानकारी हत्यारों के पास थी|

बताया जा रहा है एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद रविवार की देर को पूर्व ग्रामप्रधान निर्भया टोले को जाने वाली पिच सड़क के  रास्ते अपने घर जा रहे थे| रामहरख यादव कर्बला के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें मौत के उतार दिया| कहा जा रहा है कि हत्यारों को पूर्व ग्राम प्रधान के लोकेशन व कार्यक्रम की सटीक जानकारी थी| किसी अपने की गद्दारी के शिकार हो गये| हत्या की खबर लगने के बाद आक्रोशित भीड़ ने केरवनिया टोले के पास कप्तानगंज- नौरंगिया मार्ग को जाम कर दिया| रामकोला थाना की पुलिस ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सिलसिले में नामजद 4  आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|

Reported By:- Pradeep Yadav

Posted By:- Amitabh Chaubey