बसपा नेता का “ब्रिक” प्लांट भी हुआ “कुर्क”

CRIME UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद  में बसपा नेता अनुपम दुबे के खिलाफ जिला प्रशासन फिर सख्त होता जा रहा है| विगत दिनों उनके होटल को कुर्क करनें की कार्यवाही की गयी थी| शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनका ब्रिक प्लांट भी कुर्क कर लिया गया|
इंस्पेक्टर रामनिवास व पीडब्लूडी ठेकेदार मो० शमीम की हत्या के मामले में मैंनपुरी जेल में निरुद्ध बसपा नेता अनुपम दुबे की सम्पत्ति कुर्क करनें की प्रक्रिया जारी है|

बीते 27 जून को ठंडी सड़क स्थित उनके होटल  गुरुशरणम पैलेस को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय की मौजूदगी में कुर्क किया गया था|
लगभग दो सप्ताह बाद ही शनिवार को सुबह जिलाधिकारी द्वारा लगभग तीन महीने पूर्व 4 अप्रैल 2022 को किये गये आदेश पर कार्यवाही की गयी| जिसके तहत नायब तहसीलदार हर्षित सिंह के साथ कानून-गो अजीत द्विवेदी, शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ ठंडी सड़क पहुँचे |

जहाँ अनुपम दुबे के बिक्र प्लांट को कुर्क किया गया| इसके साथ उसमे खड़े तीन वाहनों और कबाड़ में खड़ी इंटर लाकिंग मशीन को भी कुर्क किया गया| कुर्की से पूर्व मुनादी भी करायी गयी| उनके ऊपर यह कार्यवाही गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गयी है|

Reported By – Varun Dubey 

Published By – Vishal Mishra