मुख्यमंत्री ने लोहिया हॉस्पिटल पहुंच जाना मरीजों का हाल

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- पिछले दो महीनो से भी ज्यादा दिन तक लोकभवन और अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर अधिकारियों की बैठक कर निर्देश देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकारी निर्देशों की हकीकत परखने के लिए खुद सामने आ गए है। वैसे वैश्विक महामारी से पहले भी मुख्यमंत्री योगी कई बार सरकारी आदेशों का सख्ती से अमल कराने के लिए खुद ही संबंधित स्थानों का निरीक्षण करते रहे है। अब एक बार फिर सीएम योगी ने काफी समय बाद सतही निरीक्षण करना शुरू किया है।

इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने लखनऊ में गोमतीनगर स्थित राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल से की है। अचानक मुख्यमंत्री अपने सबसे करीबी और विश्वासपात्र अधिकारी यूपी के अपर सचिव गृह अवनीश अवस्थी और अन्य अधिकारियों के साथ यहाँ पहुंचे और खुद ही मरीजों से बातचीत करनी शुरू कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉस्पिटल में महिला मरीजों से हालचाल जाना तो पुरुष मरीजों से भी हॉस्पिटल की व्यस्थाओं, सुविधाओं और इलाज के बारें में भी उनसे जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कई वार्डों का निरीक्षण कर हॉस्पिटल के संबंधित अधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश, मेडिकल सुपरिटेंडेंट राम मनोहर लोहिया संस्थान डॉक्टर देवाशीष शुक्ला समेत तमाम अन्य डॉक्टर और अधिकारी भी मौजूद रहे।

Posted By:- Dhirendra Srivastav