दौरे पर मुख्य सचिव व डीजीपी पहुंचे अयोध्या

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- मुख्य सचिव व डीजीपी अयोध्या के दौरे पर पहुंचे।जहां दोनों ने ही हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन राम मंदिर स्थल का भी निरीक्षण किया।तो वही दर्शन पूजन के बाद मुख्य सचिव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया और मरीजों से उनका हाल-चाल लिया।

कोविड-19 को लेकर वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश।उसके बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा व डीजीपी मुकुल गोयल ने गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक भी की।इस दौरान राम नगरी अयोध्या पहुचे मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर व हनुमानगढ़ी की सुरक्षा व्यवस्था देखी गई।अयोध्या में जो नया डेवलपमेंट हो रहा है उसके तहत आधुनिक सुरक्षा भी जरूरी। अयोध्या की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए डीजीपी के साथ जायजा लिया।

उन्होंने कहा राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी को करीब से देखा।सारी व्यवस्थाओं की की गई समीक्षा। अयोध्या एक अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में विकसित हो रहा है। देश विदेश से बहुत लोग अयोध्या पहुंचेंगे। जो लोग अयोध्या पहुंचेंगे उनको फुलप्रूफ सुरक्षा देने के लिए खाका तैयार हो रहा है।तो वही होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा चुनाव के लिए बिल्कुल तैयार है।बूथ स्तर तक तैयारियां पूरी। कोविड विधानसभा चुनाव के लिए एक चुनौती है।

चुनौती को स्वीकार करते हैं। पैरामिलिट्री फोर्स की बटालियन 225 मिल चुकी है। केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। जो लोग बूथों पर नहीं पहुंच सकते है। उनके लिए घर पर ही वोट देने की सुविधा होगी।दरसअल दुर्गा शंकर मिश्रा मुख्य सचिव बनने के बाद अयोध्या में उनका पहला दौरा हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan