कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट ने फरेंदा मे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन मे भरी हूंकार

UP Special News राजनीति

महराजगंज(जनमत):- महराजगंज जिले में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को प्रचार-प्रसार के लिए उतार दिया है। वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारक व राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन मे जनसभा को किया संबोधित। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस दस्तावेज में किसानों का दर्द, समस्याएं और पिछले वर्षों के आंकड़े भी दिए गए हैं।

भाजपा पर हमला करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने सहित कई वादे किए थे। प्रदेश में पांच साल से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है मगर जो वादे लेकर भाजपा सत्ता में आई थी, उन्हीं से मुंह मोड़ लिया। काले कानून लागू करने के बाद इन्होंने किसानों को अलगाववादी कहा। पांच राज्यों में भाजपा उपचुनाव हारी तब कृषि कानून वापस ले लिया। पायलट ने तेल, यूरिया, डीएपी और डीजल-पेट्रोल की महंगाई के साथ लखीमपुर खीरी कांड का भी जिक्र किया। कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री के पुत्र का नाम चार्जशीट में नाम नहीं है जबकि एसआईटी ने उसका नाम लिया था।

केन्द्रीय मंत्री को बर्खास्त भी नहीं किया गया है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस यूपी की सत्ता से 30 साल से बाहर है। लोगों ने सपा, बसपा और अब भाजपा को भी देख लिया। अब कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं। उन्होंने कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में भी विकल्प बताया। यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम के चेहरे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह कभी परंपरा नहीं रही। चुनाव दल लड़ता है। नतीजे आने के बाद विधायक अपने नेतृत्व को चुनते हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Naveen Mishra