जरा सी बात पर यहाँ खेली गई खून की होली

CRIME UP Special News

रायबरेली (जनमत):- मामूली से बात पर कब क्या हो जाये शायद यह उत्तर प्रदेश में ही सम्भव है। जरा – जरा सी बात पर यहाँ खून की होली खेली जाती है। हद तो यह है कि कानून व्यावस्था के नाम पर सत्ता पर काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तमाम दावे किये थे। रामराज की बात कही गई थी लेकिन जिस तरह से बेखौफ दबंगो ने पिछले ढाई सालो में यूपी के विभिन्न जनपदों में तांडव किया उससे सरकार की छवि पर बड़ा बट्टा लगा है। हालांकि इसके बावजूद भी सत्ता पार्टी की सरकार और उनके हुक्मरान पुलिस अधिकारी यह मांनने को बिल्कुल तैयार नहीं है।

यहाँ एक विडिओ दिखाया जा रहा है जो उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली से है। यहाँ चर्चित सोमू ढाबा में सरेराम ढाबा संचालक के गुर्गे ग्राहकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा जा रहा है।

बात सिर्फ इतनी थी कि खाने को लेकर ग्राहक आदित्य उर्फ रवि सिंह ने ढाबा संचालक से शिकायत कर दी थी। बस यह दबंग ढाबा संचालक को नागवार लगा और उन्होंने आदित्य की अपने गुर्गो के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंगो की चंगुल से घायल आदित्य बुलेट लेकर भागा तो दबंगो ने दोबारा गाड़ी से दौड़ा कर पीट – पीट कर उसकी हत्या कर दी और दुर्घटना का रूप देने के लिए बुलेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

कोतवाली महराजगंज के सिकंदरपुर गांव निवासी मृतक आदित्य डी – फार्मा का छात्र था और ढाबे में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आया था तभी वह दबंगो का शिकार हो गया। मामले में ढाबा संचालक सुरेश यादव समेत कई लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि मामले में अभी तक फ़िलहाल किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।