आजमगढ़ से डिंपल लड़ सकती हैं “उपचुनाव”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- सपा ने लोकसभा की आजमगढ़ सीट के उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से खाली हुई इस सीट पर उनकी पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव चुनाव लड़ सकती हैं। इसे लेकर चर्चा तेज है। हालांकि पूर्व सांसद रमाकांत यादव का नाम भी सुर्खियों में हैं।

मंगलवार शाम विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद वे अखिलेश से मिलने भी पहुंचे थे। यादव और मुस्लिम बहुल आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 1996, 1999 और 2004 में सपा के टिकट से और 2009 में भाजपा के टिकट पर रमाकांत यादव सांसद चुने गए थे। यहां 2014 में मुलायम सिंह यादव और 2019 में अखिलेश यादव सांसद बने। विधान सभा चुनाव में करहल से विधायक बनने के बाद अखिलेश ने आजमगढ़ से इस्तीफा दे दिया है। अब वे इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली फुलपुर पवई से सपा विधायक हैं।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…