ईद उल अजहा “(बकरीद)” त्यौहार की तैयारी जोरों पर

UP Special News

 अयोध्या (जनमत ) :- उत्तर प्रदेश अयोध्या में आने वाले आगामी 10 जुलाई को बकरीद मनाए जाने की संभावना है। इसे लेकर जिले में बकरों की मंडी लगनी शुरू हो चुकी है। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा सबसे बड़ी मंडी नियावां में लगती है। हालांकि उसे आज कोई खरीदार तो नहीं मिला लेकिन जो देखता ठिठक कर रह जाता। वहीं  कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद उमर कुरैशी ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की यहाँ  पर भीड़ लगी रही।

त्यौहार को लेकर कई लोग 2 बकरे भी एक साथ खरीद रहे हैं। बकरीद से पहले तक इन्हें अच्छे से खिला-पिला कर इनका ख्याल रखा जाएगा।जिसके बाद इनकी कुबार्नी होगी।उन्होंने बताया कि 10 हजार से 15,25,30 हजार तक बकरे बिक जाते हैं।वही बकरे के खूबसूरत बच्चे होते हैं।उनके ही कीमत मिलती है।बता दे कि इस साल भारत में बकरीद 10 जुलाई दिन रविवार को मनाए जाने की संभावना है। बकरीद की तारीख चांद के दिखने पर निर्धारित होता है।

इस त्योहार को कुर्बानी के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। मुस्लिम समाज के लोगों के लिए ईद का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। बकरीद मनाने के पीछे हजरत इब्राहिम के जीवन से जुड़ी हुई एक बड़ी घटना है। ऐसे में आइए जानते हैं बकरीद क्यों मनाते हैं और इसका इतिहास क्या है।

Reported By- Azam Khan

Published By – Vishal Mishra