पंचायत होने के बाद युवक को गोली मार किया “घायल”….

UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :- मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद घात लगाए बैठे हमलावरों ने दो चचेरे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायलों को मैनपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पूरा मामला मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र के संसारपुर से जुड़ा है।  जहाँ दो भाइयों कि बकरियां कुछ दिन पहले   गांव के ही शाक्य समाज के लोगों के खेत में चली गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इसे लेकर विपक्षी गणों ने गाली गलौज भी की थी। जिसके बाद गांव के लोगों द्वारा दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था। वहीँ कुछ समय बाद  कुलदीप अपना सेल्समेनी का काम करके घर वापस लौट रहा था और घर के पास  पहुँचा ही था तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही गुरबचन , मंदीप, संदीप सहित अन्य साथियों ने मिलकर कुलदीप को गोली मार दी गई।

वहीँ गोली की आवाज जैसे ही पुष्पेंद्र मौके पर गया। आरोपियों ने पुष्पेंद्र को भी गोली मार दी । वहीँ गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों  ने दोनों घायलों को मैनपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत के चलते सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया ।वहीँ मामले कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी जुटाई है और मामले की जांच मैं जुट गयी है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH  PAL..                                        REPORT- GAURAV PANDEY…