मामूली विवाद में युवक को मारी “गोली”…

CRIME UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत) :- यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मामूली विवाद में  दबंगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम मुरैठी निवासी धनवीर सिंह  के साथ गाँव के ही दंबगो से खेत की मेंड काटनें को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद धनवीर जब घर के पास  घेर में अपने मवेशियों को चारा कर रहे थे तभी आरोपी पिता-पुत्र आये और मेड को लेकर कहासुनी होने लगी वहीँ बहस इतनी बढ़ गयी कि आरोपियों ने तमंचे से धनवीर के सीने में गोली मार दी  और मौके से फरार हो गएँ. वहीँ गोली लगने से धनवीर गंभीर रूप से जख्मी हो गएँ जिसके बाद आनन फानन में परिजन लोहिया अस्पताल लेकर गये जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जिसके बाद मनो परिजनों पर दुखों का पाहड  टूट पड़ा हो.वहीँ पुलिसे ने मामले का संज्ञान ले लिया है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही फरार आरोपियों कि गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..                                                       REPORT- VARUN DUBEY…