विशाल व्यापारी महासम्मेलन में पहुँचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का बयान

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापार महासम्मेलन का आयोजन फतेहगंज स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के तौर पर अयोध्या लोकसभा सांसद लल्लू सिंह बीकापुर विधानसभा के विधायक अमित सिंह चौहान नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व पूर्व चेयरमैन विष्णु गुप्ता रहे। आए हुए अतिथियों का व्यापारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का 51 किलो की माला से पहना कर स्वागत किया। विजय सिंह बिन्नू के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। आए हुए सभी अतिथियों का व्यापारियों के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू व पदाधिकारियों ने सभी को बुके देकर व कनक बिहारी सरकार का चित्र भेंट कर स्वागत किया।

 वहीं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव मैं भारतीय जनता पार्टी और मोदी  के नेतृत्व में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बने और उत्तर प्रदेश में सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतकर जाए उसी लक्ष्य के तहत हम सब लोग काम कर रहे हैं और व्यापारियों के बीच जाकर एक संदेश देने का काम कर रहे हैं | वहीं अयोध्या में राम पाठ चौड़ीकरण में नाराज व्यापारियों पर कहा कि थोड़ी सी समस्या है | यह कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है | इस समस्या को मुख्यमंत्री योगी जी के सामने रखा जाएगा और जल्द ही निश्चित तौर पर इसका समाधान व्यापारी वर्ग के हित में किया जाएगा |

वहीं कहा कि अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा में शराब बिक्री को लेकर कहां की 14 कोसी परिक्रमा मार्ग में शराबबंदी है और शराबबंदी रहेगी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने पूर्वजों से पढ़ लेना चाहिए जिन्होंने भारत तोड़ने का काम किया है | अगर सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले प्रधानमंत्री बनते तो कश्मीर का हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में ना जाता यह केवल और केवल राहुल गांधी के परदादा की गलती की वजह से इस देश और हमारे कश्मीर का हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है तो पहले राहुल गांधी को अपना इतिहास समझ लेना चाहिए उसके बाद भारत जोड़ो की बात करनी चाहिए।

Reported By :-  Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra