ईवीएम बदलने का डर,मतगणना स्थल पर डटे सपाई, सपा नेता बोले भाजपा कर सकती है फेर बदल

UP Special News राजनीति

महराजगंज (जनमत):- उत्तर प्रदेश में चुनाव हो और ईवीएम शक के घेरे में ना आए ऐसा हो नहीं सकता है बनारस में ईवीएम पकड़ी जाने के बाद में सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए उत्तर प्रदेश के मतगणना स्थलों के बाहर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है|

जालौन में छेनी हथौड़ी मिलने के बाद कल होने वाली मतगणना से पहले सपाई अलर्ट है जो उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के 317, सिसवा विधानसभा में जिले मुख्यालय में स्थित मतगणना स्थल के बाहर साफ देखी जा सकती है। बताते चलें कि यह तस्वीरें महराजगंज के जिले मुख्यालय स्थित मतगणना स्थल के बाहर गेट की है जहां पर सपाई  नेता कुछ ज्यादा ही जोश में दिखाई पड़ रहे हैं|

चुनाव संचालन प्रभारी सुनील सिंह का कहना है कि जालौन बनारस में गड़बड़ी करने की कोशिश के बाद वह लोग अलर्ट हो गए हैं हर आने जाने वाले और गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं उनका कहना है कि कोई भी गड़बड़ी कराई जा सकती है इसलिए उन्होंने अपने लोगों को अलर्ट कर दिया है वैसे बनारस में ईवीएम पर बवाल के बाद में महराजगंज में सपा अलर्ट मोड पर है।

Posted By:- Amitabh Chaubey