कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ने थामा सपा का दामन, सुशील कुमार टिबड़ेवाल को समर्थन देने का किया ऐलान

UP Special News राजनीति

महराजगंज (जनमत):- सिसवा विधान सभा से कांग्रेस के पूर्व   प्रत्याशी विनोद यादव ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। विनोद यादव सपा गठबंघन के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के पक्ष में अपना समर्थन देकर सपा में शामिल हो गए।

विनोद यादव ने यूपी के प्रदेश  अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अपना इस्तीफ़ा दिया और साथ ही समजवाजी पार्टी का दामन थाम लिया विनोद यादव के सपा मे जुड़ने से आम जनता और समर्थको में खुसी का माहौल था। विनोद यादव ने अपने समर्थकों के साथ सुशील कुमार टिबड़ेवाल को समर्थन देने का ऐलान किया।

सुशील कुमार टिबड़ेवाल की मौजूदगी में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने विनोद यादव को शाल ओढ़ाया और सुशील कुमार टिबड़ेवाल के साथ कई राजनेओ ने उन का सपा मे स्वागत किया। विनोद यादव 30 वर्षों से राजनीति से जुड़े है।उन का सपा में आने से सिसवा विधानसभा सीट का सियासी समीकरण पूरी तरह बदलता हुआ दिख रहा है।

Posted By:- Amitabh Chaubey