करीब छः घंटे रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाले गए “चार लोग”…

UP Special News

एटा  (जनमत):- यूपी के एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है जहां घास चरते वक्त तेज सिंह नाम के किसान की भैंस ट्यूबवेल के 30 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई।कुएं में भैंस गिरने की ग्रामीणों को सूचना मिली।तो मौके पर बड़ी संख्या में गांव वाले मदद को एकत्रित हो गए ।भैंस को कुएं से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रयास किया जाने लगा।घटना सोमवार करीब दो बजे की है।जब गांव बालों के भरसक प्रयास के बाद भी भैंस को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका तो मौके पर जे सी बी बुलाई गई।जिसके माध्यम से भैंस को बांधकर ऊपर खींच ही रहे थे की अचानक।कुएं की मिट्टी की ढाय खिसक गई।ढाय गिरने से कुएं के ऊपर खड़े सभी लोग ढाय में दब गए।घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई।

अनहोनी की आशंका देख ग्रामीणों ने तत्काल सूचना नया गांव थाना पुलिस को की गई।मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।दो जे सी बी लगाकर कर बोरवेल के कुएं की खुदाई शुरू कर दी गई।सूचना मिलते ही क्षेत्र के भाजपा विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए।और विधायक भी राहत बचाव कार्य में जुट गए।जिला।प्रशासन ने मौके पर तत्काल एंबुलेंस को मौके पर तैनात कर दिया।करीब चार घंटे चलते रेस्क्यू के बाद कुएं में दबे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।तीस फुट गहरे कुएं से प्रशासन की मदद से चरण सिंह पुत्र जवाहर लाल उम्र पैंतीस वर्ष,प्रेम पाल पुत्र कैलाश सिंह,अवनीश पुत्र चंद्र पाल को सकुशल बाहर निकाल कर इलाज हेतु अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेज दिया गया ।गहराई में दबे भोपाल पुत्र पुत्तू को रात्रि करीब दस बजे तक कुएं से बाहर निकाला जा सका।

प्रशासन ने एंबुलेंस की मदद से चारों ढाय में दबे लोगों को सकुशल बाहर निकाल कर सी एच सी अलीगंज पर प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती करवाया है।सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अलीगंज वेद प्रिय आर्य,क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर भी मौके पर पहुंच गए और युद्ध स्तर पर पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।गहरे कुएं में भैंस के दबे होने से बाहर नहीं निकाला जा सका।प्रशासन और ग्रामीणों की सजगता के चलते बड़े हादसे को टाला जा सका।करीब छः घंटे तक ढाय में दबे लोग जिंदगी और मौत से जूझते रहे।अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया की नया गांव थानां क्षेत्र के गांव रामनगर में तीस फुट गहरे कुएं में भैंस गिर गई थी।भैंस को बचाने कुएं में चार लोग उतरे थे।अचानक कुएं की मिट्टी खिसक गई।जिसमे चारों लोगों के दबे होने की सूचना पुलिस को मिली थी।प्रशासन और स्थानीय नागरिकों की मदद से चारों लोगों को कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।और उपचार हेतु भर्ती करवा दिया गया।सभी लोग सुरक्षित हैं और हालात स्थिर बनी हुई है।

REPORT- NANDKUMAR..

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…