रेल यात्रियों को चोरी का शिकार बनाने वाले गैंग के सदस्या गिरफ्तार

UP Special News

गोरखपुर(जनमत):- यूपी के गोरखपुर जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्‍टेशन और यात्रियों के साथ चोरी और झांसा देकर झपटमारी करने वाले गैंग के सात सदस्‍यों को गिरफ्तार किया है| दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चोरी के माल को बेचने के बाद मिले 9.5 लाख रुपए और चोरी के 34 मोबाइल बरामद किए हैं| बरामद मोबाइल की कीमत 4 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है| पुलिस ने सभी सातों गैंग के सदस्‍यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|

गोरखपुर के एसपी रेलवे डॉ0. अवधेश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया| उन्होंने बताया कि 11 जून को ट्रेन से उतरते समय अनीता श्रीवास्‍तव नाम की महिला का ट्रेन से उतरते समय ट्रॉली बैग को चार लोग घेर लिए| उन्‍होंने बताया कि घेरने के बाद उनसे बातचीत करने लगे| सामान उतरवाने का बहाना बनाकर ट्रॉली बैग को काटकर उसमें से जेवर और रुपए सवा लाख के करीब निकाल लिए| इस घटना के बाद एडिशनल एसपी रचना मिश्रा के नेतृत्‍व में प्रभारी निरीक्षक और सर्विलांस की टीम को लगाया गया| इस मामले में अच्‍छी सफलता हासिल हुई और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है| इनके पास से सामान की बिक्री के 9.5 लाख रुपए और एक मोबाइल बरामद हुआ है|

गोरखपुर के एसपी रेलवे डॉ0. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि दो मामले में सफलता हासिल हुई है| एक अन्‍य मामले में कुलदीप दीक्षित नाम के एक युवक ने भी मोबाइल चोरी होने की घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई गई थी| इसमें भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के 33 मोबाइल बरामद किया गया है| इनकी कीमत चार लाख रुपए के करीब है| ये सभी काफी महंगे एंड्रायड मोबाइल हैं| इन सभी आरोपियो में चार आरोपी शाहिद मेरठ और साजिद गाजियाबाद का रहने वाला है| इनमें चार आरोपी मोमिन, गुलबहार, इमरान और इरफान हापुड़ के रहने वाले हैं| पूर्वी यूपी में आकर घटना करते रहे हैं| इनके लोकल कनेक्‍शन के बारे में भी जानकारी की जा रही है| कोई बात सामने आती है, तो विधिक कार्रवाई की जाएगी|

मोबाइल चोरी और झपटमारी की दूसरी घटना में पुलिस ने तिवारीपुर थानाक्षेत्र के डोमखाना के रहने वाले विक्‍की डोम गिरफ्तार किया गया सातवां आरोपी है| ये शातिर किस्‍म का अपराधी है| इसके पास से पुलिस को 33 मोबाइल बरामद किया गया है| इन मोबाइल की कीमत 4 लाख रुपए के आसपास है| ये सभी काफी कीमती मोबाइल हैं| जब लोग ट्रेन से हाथ निकालकर लोग बात करते हैं, तो डंडे से मारकर मोबाइल गिरा लेता है| इसके अलावा भी मोबाइल चोरी कर लेता रहा है| इसके ऊपर छह मुकदमें दर्ज हैं| अन्‍य अभियोग के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है|

Reported By:- Ajit Singh

Posted By:- Amitabh Chaubey