सेल्फी लेते समय यमुना में गिरी युवती

UP Special News

औरैया (जनमत):- यमुना जी पर ,सेल्फी लेना लड़की को पड़ा भारी सेल्फी लेते समय यमुना में गिरी लड़की यमुना में लड़की के गिरने की सूचना औरैया सदर कोतवाली पुलिस एवं फायर बिग्रेड को दी गई पुलिस पुलिस द्वारा तत्काल इस घटना की जानकारी गोताखोरों सौरभ तिवारी एवं शिववीर को दी गई घटना स्थल पर पुलिस टीम के साथ गोताखोरों ने यमुना में नाभिकों की मदद से लड़की को आधा घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया बाहर तत्काल पुलिस की मदद से 50 सैया जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती औरैया यमुना नदी की घटना ।

औरैया सदर कोतवाली के केसरी पुरवा से आज सोमवार में कुछ लड़कियां भगवान शंकर के मंदिर देवकली दर्शन करने गई हुई थी ।उसके वाद सभी सहेलियां मंगला काली माता के दर्शन करने के लिए गई मंगला काली माता के दर्शन करने का बाद सभी मे प्लान बनाया पास ही यमुना नदी पर घूमने का  सभी सहेलियां यमुना नदी घूमने गई तभी संध्या उम्र 19 साल सेल्फी लेते समय यमुना नदी में गिर गई संध्या को नदी में गिरता देख कर इस घटना की जानकारी तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को दी गई तत्काल घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी द्वारा सौरभ तिवारी एवं शिववीर यादव  गोताखोरों को सूचना दी गई गोताखोरों द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ यमुना नदी पर पहुंचकर नाभिकों की मदद से करीब आधा घंटे के रेस्क्यू के बाद लड़की को बाहर निकाला जा सका पुलिस की मदद से संध्या को 50 सैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज दिया जा रहा ।

वही संध्या न बताया उसको चक्कर आ गए थे इस कारण वह यमुना में गिर गई थी। संध्या की सहेली कशिश ने बताया हम लोग मंदिर घूमने के बाद यमुना नदी पर घूमने गए थे जहां पर सेल्फी लेते समय नदी में गिर गई। वही संध्या के माता पिता को संध्या के यमुना नदी में गिरने की सूचना जैसे ही मिली तत्काल अस्पताल अपनी बेटी के पास पहुंचे।

Reported By:- Arun Bajpai

Posted By:- Amitabh Chaubey