विवेकानन्द संदेश यात्रा के गाजीपुर पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

UP Special News

गाज़ीपुर (जनमत) :- आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंर्तगत और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से तथा विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मे स्वामी जी के संदेशों को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विवेकानंद संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी  के जयंती 12 जनवरी 2023 से लखनऊ से शुरू होकर 21 जिलों,7 मंडलों से गुजरती हुई नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर 23 जनवरी को लखनऊ पहुँचेगी ।यात्रा के इसी क्रम में लखनऊ, बाराबंकी,  बस्ती,  अयोध्या, गोरखपुर,  कुशीनगर,  पड़रौना,  देवरिया,  मऊ से गुजरती हुई विवेकानंद संदेश यात्रा 16 जनवरी को गाजीपुर पहुँची यहाँ पर इस यात्रा का  जगह जगह पर पुष्प वर्षा, मल्यार्पण तथा जयघोष के नारों के साथ भव्य स्वागत हुआ। 

 

जनपद पड़रौना की सीमा पार करने और गाजीपुर पहुँचने तक कई स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ वे स्थान इस प्रकार हैं सुभाष चौक, टाउन हॉल देवरिया, दोहरीघाट,मतलुपुर मोड़,मीर जहादी पुरा,आजमगढ़ तिराहा,बढ़ुआ गोदाम, भड़सर गाजीपुर सीमा, रौजा त्रिमुहानी गाजीपुर पहुँच कर यात्रा टोली ने पवहारी बाबा आश्रम पर विश्राम किया। अगले दिन सुबह 17 जनवरी को डीएवी इंटर कॉलेज गाजीपुर मे योग सत्र, व्यायाम और प्राणायाम कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | उसके बाद डीएवी कॉलेज में स्वामी विवेकानन्द आज के परिवेश में विषयक विमर्श का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति जय प्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर माधव कृष्ण, डायरेक्टर प्रेसिडेंशियल कॉलेज, गाजीपुर, अध्यक्षता डीएवी इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य श्री हरिशंकर शर्मा,धन्यवाद ज्ञापन डॉ सत्येन्द्र नाथ सिंह संयोजक विवेकानंद संदेश यात्रा तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ व्यास मुनि राय ने किया।

 

कार्यक्रमों के अगली श्रृंखला में गाजीपुर शहर में शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में एनसीसी कैडेट्स सहित हजारों युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, शोभा यात्रा डीएवी कॉलेज चीतनाथ से प्रारंभ होकर काजीटोला, सट्टी मस्जिद चौक, बैजनाथ चौक, महाजन टोली, गांधी पथ, सुहासिनी टॉकीज, लाल दरवाजा, शिव चौक, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, हॉस्पिटल रोड, मिश्र बाजार त्रिमुहानी, सहकारी कॉलोनी आमघाट, से गुजरती हुई गांधी पार्क मे पूर्ण हुई।

इसके बाद विवेकानन्द संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गयी।

विवेकानन्द संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के बारे में:

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वामी जी के राष्ट्रीय चेतना जागृत करने वाले विचारों को जन – जन तक ले जाने हेतु विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा स्वामी जी की जयंती १२ जनवरी से लखनऊ से से प्रारंभ होकर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती २३ जनवरी तक उत्तर प्रदेश के २१ जिलों( लखनऊ, बाराबंकी,अयोध्या, बस्ती,संत कबीर नगर,गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया,मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशाम्बी , चित्रकुट,  बांदा, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव) का भ्रमण करते हुए लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में समापन समारोह आयोजित होगा। इस यात्रा में युवाओं हेतु योग व्यायाम, स्वामी जी के विचारों पर आधारित बौद्धिक विमर्श, शोभा यात्रा द्वारा प्रचार प्रसार आदि कार्यक्रम संचालित किए जायेंगे।

यात्रा का मूल उद्देश्य युवाओं के उत्साह ऊर्जा एवं निष्ठा को राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है। विवेकानंद केंद्र की कार्य पद्धति से जुड़कर अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के साथ साथ समाज एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण मे अपना अमूल्य योगदान दे सकते है। यात्रा को तीन जोन में व्यवस्था की दृष्टि से बाटा गया है। प्रथम जोन लखनऊ से कुशीनगर, द्वितीय जोन कुशीनगर से प्रयागराज, तीसरा जोन प्रयागराज से लखनऊ है। यात्रा टोली में मध्यप्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लगभग पंद्रह लोग शामिल हैं। इस यात्रा मे शोभायात्रा, विमर्श एवं योग, व्यायाम और प्राणायाम की गतिविधियों को संचालित करेंगे। इस हेतु प्रत्येक जिले में स्वागत समिति, शोभायात्रा समिति, योग समिति, व्यवस्था समिति का गठन किया गया है। जो जिले स्तर की सभी गतिविधियों के संचालन के दायित्व का निर्वहन करेंगे। विवेकानंद संदेश यात्रा उत्तर प्रदेश के माध्यम से हम लोग बारह दिन मे 7 मंडल और 21 इक्कीस जिले को आच्छादित करते हुए लगभग दस करोड़ 10 करोड़ लोगो तक स्वामी विवेकानंद का संदेश मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण के जीवंत संदेश को पहुँचना यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

विभिन्न संचार माध्यमों द्वारा इस संकल्प की सिद्धि का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत यात्रा की दैनिक प्रगति संबंधी सूचनाएं हेतु एक समर्पित वेबसाइट   https://up.vkendra.org/ पर देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के अलावा इससे पूर्व विवेकानंद केन्द्र राजस्थान प्रांत  में 19 नवंबर को खेतड़ी में भारत के माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और विवेकानंद केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाला कृष्णनन जी ने शुभारंभ किया था और समापन जोधपुर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता भिड़े ने किया था। यह यात्रा राजस्थान के 33 जिलों से होकर गुजरी थी तथा पूर्णता में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बधाई और शुभकामना संदेश दिया है।

विवेकानंद शोभायात्रा कार्यक्रम पडरौना से गाजीपुर तक के प्रभारी अरुण सिंह बघेल ने यात्रा में सम्मिलित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं नगर वासियों का आभार प्रकट किया । इस कार्यक्रम में सरिता अग्रवाल जी विनोद अग्रवाल जी निशांत सिंह जी सरोज कुशवाहा जी अनुराग सिंह अमित प्रताप जी आदित्य प्रकाश  मिथिलेश सिंह हरिशंकर शंकर पांडे पप्पू प्रजापति जी अविनाश छोटू रासबिहारी राय एवं यात्रा के पूर्वी उत्तर प्रदेश के जोन प्रभारी अश्वनी जी हम यात्रा टोली के अतिरिक्त नगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ कई स्कूलों के लगभग 250 बच्चे भी सम्मिलित रहे।

Reported By :- Pawan Mishra

Published By :- Vishal Mishra