तेज रफ्तार कैंटर ने पीएसी के दो जवानों कों रौंदा, दोनों जवानों की हुई मौत

CRIME UP Special News

बुलंदशहर (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में तेज रफ्तार कैंटर सिपाहियों को रौंदता हुआ ट्रक से जा टकराया। हादसे में पीएसी के दो जवानों की मौत जबकि दो जवान घायल भी हुए है। मृतक जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने घायल जवानों को  ईलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। भीषण सड़क हादसे की यह तस्वीर यूपी के बुलंदशहर के कोतवाली सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित गेट नंबर 4 की हैं। यहाँ पीएसी के जवानों की एक गारद है जिसमे एक दर्जन जवान नाइट ड्यूटी पर थे।

सुबह तकरीबन चार बजे सिपाही हाईवे-91 के किनारे बनाये गए पुलिस कैम्प में थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर बेरिकेड्स तोड़ सिपाहियों के कैम्प को रौंदता हुआ ट्रक से जा टकराया। जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस तक पहुंची पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे में प्रवीण और प्रवीन नाम के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो जवान घायल बताए गए हैं। घायल दोनों जवानों का हॉस्पिटल में ईलाज जारी है। मृतक दोनों जवान जनपद गाज़ियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:-Satyveer Singh