Budget 2021:- यात्रियों के लिए खुसखबरी, उत्तर प्रदेश कों मिला 2 ट्रेनों का सौगात

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- केंद्र सरकार द्वारा 2021-22 के लिए पेश किए गए केंद्रीय बजट को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप बताया है। इस बजट में उत्तर प्रदेश को 2 ट्रेनों का तोहफा दिया गया है। इसी महीने ये ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। इसमें से पहली ट्रेन गोमती नगर (लखनऊ) से जयपुर के बीच सप्ताह में 3 दिन चलेगी। जिसका संचालन 5 फरवरी से शुरू होगा। वहीं, दूसरी ट्रेन कामाख्या से लखनऊ होते हुए उदयपुर रवाना होगी। इसका संचालन 8 फरवरी से शुरू होगा।

Posted By:- Amitabh Chaubey