फौजियों ने लगाया जमीन पर कब्जा करने का आरोप

CRIME UP Special News

हरदोई (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के पाली थाना इलाके के रहने वाले 2 फौजियों ने अपनी ही पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले में पाली के प्रभारी निरीक्षक को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है|

हालांकि फौजियों ने पाली के प्रभारी निरीक्षक पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। एसपी के पास पहुंचे पाली थाना इलाके के रहने वाले दो फौजी रमन पांडेय व अजय कुमार ने अपनी जमीन पर अपने ही पड़ोस के रहने वाले दो लोगों पर अपनी पैतृक जमीन पर कब्जा किये जाने के आरोप लगाए और एसपी  अनुराग वत्स से मिलकर एक शिकायती पत्र देकर कार्यवाई किये जाने की मांग की|

                                                                            (रमन पांडेय फौजी)

दोनो फौजियों का आरोप है कि वह लोग काफी समय से भटक रहे है लेकिन उनकी सुनवाई नही हो रही है।दोनो ने पाली के प्रभारी निरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।हालांकि एसपी ने मामले में प्रभारी निरीक्षक को कार्यवाई के लिए निर्देशित किया है।

                                                                          (अजय कुमार फौजी)

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported:-Sunil Kumar