सपा लोहिया वाहिनि के प्रदेश प्रभारी ह्रदय राम का हुआ जोरदार स्वागत

UP Special News

महराजगंज(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद  महराजगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनि के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के दिशा निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनि के प्रदेश प्रभारी ह्रदय राम यादव का लोहिया वाहिनि के जिला सचिव सन्नी कुमार दुबे ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया|

हृदय राम यादव ने कहा कि समीक्षा बैठक का मुख्य एजेंडा लोहिया वाहिनी संगठन के मजबूती, सभी मतदान बूथों पर नए मतदाता का नाम बढ़ाने हेतू शत प्रतिशत योगदान देने पर और सभी विधानसभा में चौपाल व सायकिल यात्रा के माध्यम से सम्पर्क संवाद का जन जागरण कार्यक्रम इत्यादि रहा।

ह्रदय राम यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बैठक की अध्यक्षता राहुल पांडेय जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी ने किया।

Posted By:- Amitabh Chaubey